{"_id":"6a04d1cf04394e7aaf08ba4f","slug":"storm-wreaks-havoc-250-poles-and-12-transformers-damaged-many-trees-felled-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141309-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी का कहर : 250 पोल व 12 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त, कई पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी का कहर : 250 पोल व 12 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त, कई पेड़ गिरे
Thu, 14 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 14 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
भरवारी मूरतगंज मार्ग के रोही में गिरा पेड़ व बिजली का खंभा। संवाद
अचानक बुधवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने जिलेभर में भारी तबाही मचा दी। बिजली विभाग के अनुसार करीब 250 बिजली के पोल और 12 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुरक्षा के मद्देनजर 15 फीडर और तीन सब स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
वहीं, आंधी की तीव्रता इतनी अधिक रही कि जिलेभर में अनगिनत पेड़ सड़कों और संपर्क मार्गों पर गिर गए, जिससे कई इलाकों में घंटों आवागमन बाधित रहा और जनजीवन प्रभावित हो गया। बिजली के खंभे गिरकर सड़क पर आ गए, जिससे लाइन टूट गईं और आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी के कारण कई विशाल पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए।
कई उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप, मरम्मत कार्य तेज
चायल उपखंड क्षेत्र के मनौरी, पेरई, सरायअकिल, पुरखास, म्योहर, महगांव, पूरामुफ्ती और चरवा समेत कई फीडर प्रभावित हुए हैं। पुरखास उपकेंद्र क्षेत्र में आठ पोल टूटने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। भरवारी क्षेत्र में चार पोल गिरने से 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि कई स्थानों पर तार जमीन पर बिखरे होने से खतरा बना रहा।
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीमें देर रात तक फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटी रहीं। जिन स्थानों पर मामूली नुकसान था, वहां मरम्मत कार्य रात में ही शुरू कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में सुबह तक बिजली बहाली का लक्ष्य रखा गया है।
जिलेभर में आंधी के कारण लगभग 250 पोल और 12 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए 15 फीडर और तीन सब स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगाकर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -श्याम नारायण, अधीक्षण अभियंता
आंधी-तूफान में बरगद का पेड़ गिरा, मलबे में दबकर एक भैंस की मौत, तीन बचाई गईं
कड़ा। क्षेत्र के ग्राम गोबिंदपुर में तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। गांव में एक विशाल बरगद का पेड़ उखड़कर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर चार भैंसें दब गईं। सूचना पर कड़ाधाम पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीन भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक भैंस की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। उपजिलाधिकारी सिराथू ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुआवजे का आश्वासन दिया है।
आंधी में गिरी बारजा की दीवार, महिला गंभीर घायल
कड़ा। तेज आंधी ने कड़ाधाम के ऊदल पंडा के घर की छत के बारजा दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर कल्पना देवी (32) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी हब्बूनगर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सिराथू के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मंझनपुर रेफर कर दिया गया।