फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stopped salary of DIOS and District Homeopathic Officer

kaushambi : डीआईओएस और जिला होम्योपैथिक अधिकारी का रोका वेतन

Fri, 12 Nov 2021 04:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 12 Nov 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Stopped salary of DIOS and District Homeopathic Officer
Stopped salary of DIOS and District Homeopathic Officer - फोटो : KAUSHAMBI
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम सुजीत कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों का शीघ्र सत्यापन करा लिया जाए, ताकि लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। कहा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक में कहा कि जो भी कार्य पूरे कर लिए गए हैं, उन्हें हैंडओवर कर दिया जाए। शेष परियोजनाओं को भी विभाग जल्द पूरा करे। उन्होंने पूर्ण परियोजना को हैंडओवर नहीं करने पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बस डिपो मंझनपुर के निर्माण में धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस एवं निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास विकास परिषद से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा जो भी परियोजनाएं पूरी नहीं है, उन्हें 30 नवंबर तक पूरा किया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता सीएनडीएस, सिंचाई एवं जल निगम, डीआईओएस, उपायुक्त उद्योग, डीएचओ तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर होंगी सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिताएं
सांसद ट्राफी प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को सांसद विनोद सोनकर ने कलक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद ने बताया कि यह प्रतियोगिता लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीबाल एवं दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसमें ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतिभाग करने के लिए 15 से 20 नवंबर तक प्रतिभागी पंजीकरण करा सकते है।

सांसद ने बीडीओ एवं पीआरडी को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर जगह चयनित करने का निर्देश दिया। डीएम सुजीत कुमार ने बीडीओ से ब्लॉक स्तर पर स्थल चयन के लिए अनुमति प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि स्थल पर पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पहले से की जाएं। बैठक में सीडीओ, बीडीओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed