{"_id":"6217a0b93f5e4b546e1c3dfd","slug":"stone-pelting-on-a-bus-going-to-prayagraj-carrying-bsf-personnel-one-injured-kaushambi-news-ald3276614200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जवानों को लेकर प्रयागराज जा रही बस पर पथराव, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के जवानों को लेकर प्रयागराज जा रही बस पर पथराव, एक जख्मी
विज्ञापन
बीएसफ जवानों पर पथराव में टूटे रोडवेज बस
- फोटो : KAUSHAMBI
पांचवें चरण का चुनाव कराने के लिए प्रयागराज जा रहे बीएसएफ के जवानों की बस पर मूरतगंज में अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में बस का कांच टूटने से एक जवान जख्मी हो गया। घटना से मूरतगंज बाजार में अफरातफरी मच गई। जवानों ने पथराव करने वाले दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए अराजकतत्वों को पुलिस के हवाले किया गया है।
कानपुर की तरफ से एक रोडवेज बस बीएसएफ के जवानों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। जैसे ही बस कोखराज कोतवाली के मूरतगंज स्थित देसी शराब की दुकान के पास पहुंची तभी वहां रहे नशेड़ियों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव में बस का कांच टूट गया।
इससे एक जवान मामूली तौर पर जख्मी हो गया। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। इसके बाद जवानों ने पथराव करने वाले दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले किया गया है। कोखराज इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है कि दो हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। उन लोगों से हमले के कारणों की पूछताछ की जा रही है।