{"_id":"65b83179db64df01f8091a74","slug":"sticks-crackled-between-two-parties-over-enmity-6-injured-14-booked-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107879-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठी, 6 जख्मी, 14 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठी, 6 जख्मी, 14 पर मुकदमा
Tue, 30 Jan 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के हटवा रामपुर मडूकी गांव में रविवार की शाम रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले तो दोनों तरफ के 6 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हटवा रामपुर मडूंकी निवासी काशीनाथ तिवारी का पड़ोसी रजनीश शुक्ला से पुराना भूमि विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक तरफ से काशीनाथ, अभिषेक, सचिन व दूसरे पक्ष से अनिल, राम नारायण व अरविंद कुमार समेत 6 लोग जख्मी हुए।
चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मामले में काशीनाथ की तहरीर पर अनिल, सुशील, सोनू सत्यम, प्रेमचंद्र, अरविंद, फूलचंद्र समेत आठ व रजनीश की तहरीर पर काशीनाथ, अभिषेक, सचिन, गोलू समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।