फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   STF did good work if new captain came from Lucknow

लखनऊ से आए नए कप्तान तो एसटीएफ ने कर दिया गुडवर्क

Thu, 17 Jun 2021 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
STF did good work if new captain came from Lucknow
नवागत एसपी राधेश्याम ने मंगलवार देर शाम जिले का कार्यभार संभाल लिया। एसपी ने अपने आगमन के साथ ही लखनऊ से आई एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिलकर छह क्विंटल गांजा की बरामदगी की।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक से गांजा तस्करी करके ले जा रहे तीन लोग गिरफ्तार किए गए। हालांकि, चर्चा रही कि 14 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को सभी के खिलाफ के लिखापढ़ी कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी राधेश्याम ने मंगलवार देर रात जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि, बुधवार को वह अपने ऑफिस में नहीं बैठे। इस बीच पता चला कि देर रात लखनऊ की एसटीएफ व कोखराज पुलिस की संयुक्त टीम ने सिहोरी टोल प्लाजा के पास से ट्रक में छह क्विंटल गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस ट्रक में गांजा बरामद हुआ उसमें ज्वार की बोरियां लदी थी। ट्रक पर राजस्थान का नंबर लिखा था। पुलिस ने ट्रक सवार हरियाणा निवासी मुबारिक, बिहार प्रांत के अनवर और आदिल निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से एक ट्रक व बाइक के अलावा 20 बोरी में भरा गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी में एसटीएफ लखनऊ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वर्मा, एसआई सत्य प्रकाश सिंह, एचसीपी अरविंद कुमार व कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप राय, एसआई रमाशंकर सरोज, सिपाही सोनू कुमार, रूप किशोर, महिला आरक्षी ममता राय आदि शामिल रही।

14 क्विंटल गांजा बरामद होने की रही चर्चा
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई को पूरी तरह से स्थानीय पुलिस से गोपनीय रखा गया। चर्चा रही कि ट्रक से 14 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। जबकि, पुलिस ने महज छह क्विंटल गांजा बरामद होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed