फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Static magistrate should get answer books sealed in front of you

अपने सामने उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराएं स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Sun, 23 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Static magistrate should get answer books sealed in front of you
Static magistrate should get answer books sealed in front of you - फोटो : KAUSHAMBI
अपने सामने उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराएं स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नकल पर नकेल कसने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र बदले
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नकल पर नकेल कसने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इतना ही नहीं सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने सामने उत्तर पुस्तिकाएं सील कराने और संकलन केंद्र में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया। शनिवार को डीएम व एडी ने कई केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लिया। चौथे दिन हाईस्कूल एवं इंटर के 2765 विद्यार्थियों ने इम्तेहान छोड़ दिया।

18 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए शासन ने केेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर के साथ राउटर लगवाया है। परीक्षा केंद्र की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मानीटरिंग सेल भी बनाया गया है। इस व्यवस्था से कमरे में की नकल पर पाबंदी लगी, लेकिन दोआबा के शिक्षा माफिया ने कुछ केंद्रों पर बाहर से कॉपियां लिखवाने का खेल शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार की रात सभी 77 केंद्रों के स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इतना ही नहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने सामने कॉपियां सील कराकर संकलन केंद्र में जमा कराने का भी आदेश दिया। शनिवार की परीक्षा में डीआईओएस एसके सिंह ने धनपत्ति देवी इंटर कालेज थुलगुला तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट कामरान अहमद ने शिवकुमार उमावि शाखा का बंडल अपने साथ लाकर संकलन केंद्र में जमा कराया। उधर शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटर गृह विज्ञान और व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। डीएम ने पं देवनारायण बालिका इंटर कालेज ओसा और अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज सरसवां का निरीक्षण किया। अफसरों ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने का आदेश दिया। डीआईओएस ने बताया कि प्रशासनिक सख्ती से चौथे दिन भी हाईस्कूल 2666 व इंटर के 99 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed