फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   State government is steeped in corruption: Arun

भ्रष्टाचार में डूबी है प्रदेश सरकार : अरुण

Mon, 22 Jun 2020 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
State government is steeped in corruption: Arun
State government is steeped in corruption: Arun - फोटो : KAUSHAMBI
भ्रष्टाचार में डूबी है प्रदेश सरकार : अरुण
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। 69000 शिक्षक भर्ती और पशुधन घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। सोमवार को कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा और घोटालों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने से पहले जनपद मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंड डूबी हुई है। घोटालों की पोल खोलने के लिए ही कांग्रेसियों ने पोल-खोल अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत अब सरकार को बेनकाब करके ही दम लिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्टी के एक नेता का सम्मिलित होना और उसका जेल जाना यह साबित करता है कि भाजपा के कई बड़े चेहरे भी इस काले कारनामे में शामिल हैं। कहा कि पशुधन घोटाला भी सरकार के भ्रष्टाचार को साबित करता है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, आशीष उर्फ पप्पू मिश्रा, शाहिद सिद्दीकी, बरसाती लाल पंडा, वेद प्रकाश सत्यार्थी, रजनीश पांडेय, शमीम आलम, फैसल अली, मो. खालिद, अनिल पांडेय, जितेंद्र शर्मा, विनोद चौधरी, मथुरा दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed