फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stamp seller robbery: Six suspects detained, interrogation continues

स्टांप विक्रेता लूटकांड: हिरासत में लिए गए छह संदिग्ध, पूछताछ जारी

Wed, 12 Jun 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Stamp seller robbery: Six suspects detained, interrogation continues
स्टांप विक्रेता से हुई लाखों की लूट के खुलासे में जुटी पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में काफी अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के रमसहाईपुर निवासी केशव प्रसाद मालवीय मंझनपुर तहसील में स्टांप वेंडर हैं। सोमवार शाम भाई सुरेंद्र मालवीय के साथ बाइक से घर जाते समय रास्ते में नगिया मई मोड़ के पास सफेद रंग की कार सवार नकाबपोस बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया था। बैग में स्टांप बिक्री के 5.57 लाख रुपये के साथ ही कुछ कागजात भी थे। रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद कार सवार बदमाश धमकी देते हुए सिराथू की तरफ भाग निकले थे।
विज्ञापन

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस की चार टीमें गठित कर लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। पीड़ित स्टांप वेंडर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने दर्जनों स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 6 संदिग्धों को उठाया गया। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े काफी अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के विरोध में हड़ताल पर रहे स्टांप विक्रेता

साथी से हुई लाखों की लूट के विरोध में मंगलवार को सदर तहसील के स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टांप विक्रेताओं ने एसडीएम सदर आकाश सिंह व सब रजिस्टार नम्रता त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर अमर सिंह, फिरोज अहमद, कमरुल हसन, राजू समेत सभी स्टांप वेंडर मौजूद रहे। उधर, स्टांप वेंडरों की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री का काम प्रभावित हुआ। जिन लोगों ने एक दिन पहले स्टांप खरीद लिया था मंगलवार को सिर्फ उन्हीं की ही जमीनों का बैनामा हो सका।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed