{"_id":"5e25f8d58ebc3e4afe313afb","slug":"sports-activities-will-be-held-in-secondary-schools-kaushambi-news-ald266278317","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में होंगी खेलकूद गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में होंगी खेलकूद गतिविधियां
विज्ञापन

फिट इंडिया मूवमेंट, फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम के तहत रोजाना छात्रों को पीटी कराने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद एवं योगासन जरूरी है। ऐसे में अब माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निरोगी काया के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी 372 स्कूलों में फिट इंडिया मूवमेंट, फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस एसके सिंह ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विद्यालयों में प्रात:काल प्रार्थना सभा के बाद 20 मिनट तक छात्रों से पीटी कराने का निर्देश दिया है। व्यायाम शिक्षक वाले विद्यालयों में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के लिए खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां आयोजित कराई जाएं। इसके लिए खेल सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था होनी चाहिए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में शारीरिक गतिविधियां और खेलों की आदत विकसित करने के लिए सभी विद्यालयों को फिटनेस प्लान तैयार करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों व अभिभावकों में भी योगासन एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता जनपद, मंडलीय एवं राज्य स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी।