फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Special train from Bharwari to Khatu Shyam; operations to begin on August 10.

Kaushambi News: भरवारी से खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन, 10 अगस्त से शुरू होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Special train from Bharwari to Khatu Shyam; operations to begin on August 10.
सावन माह में श्री खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिली है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे कौशांबी सहित आसपास के यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा और सावन माह में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04161/04162) का संचालन शुरू किया है। ट्रेन संख्या 04161 प्रत्येक सोमवार, 10 अगस्त से प्रयागराज जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और शाम 5:40 बजे भरवारी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, आगरा कैंट और बांदीकुई होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे सीकर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 04162 प्रत्येक मंगलवार, 11 अगस्त से सीकर जंक्शन से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। यह रिंगस, जयपुर, बांदीकुई, आगरा कैंट, फफूंद और फतेहपुर होते हुए बुधवार सुबह 6:43 बजे भरवारी तथा सुबह 8:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में एसएलआर/डी के दो कोच, सात सामान्य, 10 स्लीपर और एक एसी कोच सहित कुल 20 कोच लगाए गए हैं। रेलवे का मानना है कि इससे राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने यात्रियों से समय से स्टेशन पहुंचने, भीड़ के दौरान सतर्क रहने तथा रेलवे के सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed