{"_id":"6182df1b59aef451202c4ee4","slug":"spain-s-nadia-played-flute-russian-artists-showed-feats-kaushambi-news-ald3197239104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन की नदिया ने छेड़ी बांसुरी की तान, रूसी कलाकारों ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन की नदिया ने छेड़ी बांसुरी की तान, रूसी कलाकारों ने दिखाए करतब
विज्ञापन
Spain's nadia played flute, Russian artists showed feats
- फोटो : KAUSHAMBI
नगर पालिका परिषद की राम वाटिका (रावण मैदान) में चल रहे दीपावली महोत्सव के छठें दिन रूसी कलाकारों का प्रदर्शन देख दर्शक दंग रह गए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्पेन से आई बांसुरी वादक नदिया की धुनों ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया।
नगर पालिका परिषद की राम वाटिका में आयोजित दीपावली मेले के छठें दिन रूस से आए कलाकारों ने करतब दिखाए तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। स्पेन से आई नदिया ने भारतीय गीतों की धुनों पर बांसुरी की तान छेड़कर हर किसी को सम्मोहित कर दिया।
बांसुरी की धुनों पर लोग घंटों झूमते रहे। वहीं रसिया से आई कलाकार ओएलएस ने फायर एक्ट का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। इजिप्ट से आए कलाकार ने तनौरा का एक्ट लगातार 30 मिनट तक प्रदर्शन किया। आगरा के मशहूर द राक्टर डांस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक नृत्यों की प्रस्तुतियों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जूनियर दिलेर मेहंदी के नाम से प्रसिद्ध गुरमीत ने पंजाबी व हिंदी गानों पर लोगों को खूब झुमाया।

Spain's nadia played flute, Russian artists showed feats- फोटो : KAUSHAMBI