फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP Women Front activist protesting arrested

प्रदर्शन कर रहीं सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP Women Front activist protesting arrested
SP Women Front activist protesting arrested - फोटो : KAUSHAMBI
प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में शनिवार को सड़क पर उतरीं सपा महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकलीं कार्यकर्ताओं को जबरन पुलिस गाड़ी में ठूंस कर ले गई। देर शाम महिला जिलाध्यक्ष शीला द्विवेदी समेत 29 कार्यकर्ताओं को एसडीएम सदर ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर महिला डेरा डालो कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन का एलान किया था।
इसी के तहत शनिवार को सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शीला द्विवेदी की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। कार्यकर्ता महिला उत्पीड़न को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही सदर कोतवाल मनीष पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने लाठियां फटकारीं। बाद में पुलिस ने घेेरकर जिलाध्यक्ष शीला द्विवेदी, विभा यादव, सोनी चौधरी, नीलम यादव, पूजा सरोज, साजिदा के अलावा 23 पुरुष कार्यकर्ताओं समेत 29 को लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। यहां से सभी को तहसील ले जाया गया। जहां शाम को एसडीएम सदर राजेश चंद्रा ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन से दूरी बनाए रहे बड़े नेता
सपा महिला प्रदर्शन से सपा के बड़े नेता दूरी बनाए रहे। खुद जिलाध्यक्ष सहित संगठन के बड़े पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और कार्यकर्ताओं को लाठियां खानी पड़ी। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आंदोलन में नहीं पहुंचने पर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।

SP Women Front activist protesting arrested

SP Women Front activist protesting arrested- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed