{"_id":"61ec450d0bd05260352d4e1f","slug":"sp-radheshyam-removed-after-sp-complaint-kaushambi-news-ald325560330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : सपा की शिकायत के बाद हटाए गए एसपी राधेश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : सपा की शिकायत के बाद हटाए गए एसपी राधेश्याम
Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
सार
आईपीएस राधेश्याम विश्वकर्मा ने 15 जून 2021 को जिले में बतौर एसपी कार्यभार ग्रहण किया था। पंचायत चुनाव के दौरान खासकर सपा खेमे से एसपी और जिलाधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।
विज्ञापन
SP Radheshyam removed after SP complaint
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत को अनसुना करना एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा के लिए भारी पड़ गया। मामले की शिकायत जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग से की। इसके बाद आयोग के निर्देश पर शासन ने शनिवार को एसपी का तबादला कर दिया। उनकी जगह एसटीएफ लखनऊ में नियुक्त आईपीएस हेमराज मीणा को जिले का एसपी बनाया है। चुनाव आचार संहिता के बीच एसपी का अचानक हुआ तबादला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
आईपीएस राधेश्याम विश्वकर्मा ने 15 जून 2021 को जिले में बतौर एसपी कार्यभार ग्रहण किया था। पंचायत चुनाव के दौरान खासकर सपा खेमे से एसपी और जिलाधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव और सिराथू ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में इन अफसरों की भूमिका को लेकर सपाइयों ने सवाल खड़ा किया था।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से की। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि इधर बीच आचार संहिता लगने के बाद भी एसपी राधेश्याम सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहे थे। निर्वाचन आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया सिराथू क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव मौर्य के समर्थक प्रशासनिक मशीनरी का बराबर इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे में एसपी राधेश्याम के रहते जिले में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराना संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग से एसपी की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग के निर्देश पर शनिवार को शासन ने एसपी राधेश्याम का तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया। उनकी जगह एसटीएफ लखनऊ में तैनात आईपीएस हेमराज मीणा को जिले का एसपी बनाया है।