फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP leader accused of sexual exploitation

सपा नेता पर योन शोषण का आरोप

Mon, 22 Jun 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 22 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू के रहने वाले सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य डॉ. अजमल खान पर उनके ही क्लीनिक में पहले काम करने वाली एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, सपा नेता का कहना है कि 16 जून को उनके क्लीनिक पर हमला हुआ था। उसी हमले के आरोपी पेशबंदी में उनके खिलाफ इस तरह का झूठा घिनौना आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की जांच में खुद ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


सिराथू क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में सपा नेता और सिराथू कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. अजमल के ऊपर  बंधक बनाकर छह महीने तक दुराचार करते रहने की शिकायत की है। यह युवती सपा नेता के ही क्लीनिक में पहले काम करती थी। युवती का कहना है कि डॉक्टर की पत्नी ने कहासुनी होने पर उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद सपा नेता ने उसे दूसरी जगह नौकरी दिलाने का झांसा देकर मंझनपुर में एक आवास दिलाकर रख दिया था। इसी आवास में बंधक बनाकर उसका यौन शोषण करते रहे। इस मामले में एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि  युवती के आरोपों की गंभीरता से छानबीन कराई जा रही है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 उधर, खुद पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद रविवार को सपा नेता और उनकी पत्नी ने मंझनपुर आकर प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान सपा नेता की बीवी ने बताया कि पति पर झूठा आरोप लगाने वाली युवती उनके क्लीनिक में 6 महीने तक नर्स की नौकरी की थी। इस दौरान उसने उनकी सोने की चेन और साड़ी चोरी कर ली थी। चोरी करने पर ही उसे नौकरी से निकाला गया था। बाद में वह सुसाइड करने की धमकी देने लगी थी। तब उनके पति ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए उसकी पैसों से मदद कर दी थी। मगर युवती उनके पति को धीरे-धीरे ऐसी ही धमकियों से ब्लैकमेल करने लगी। धमकी देकर वह उनसे अब तक 5 लाख रुपये ऐंठ चुकी है। अब वह उनसे 10 लाख रुपये की एकमुश्त रकम मांगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंकार करने पर उन्हें भी फोन पर बर्बाद करके धमकी दी। इसी बीच 16 जून की रात उनकी क्लीनिक पर हमला हुआ। हमलावरों ने क्लीनिक के एक कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस हमले में इसी युवती के भाई और परिचितों का नाम सामने आ रहा है। सपा नेता का आरोप है कि क्लीनिक पर हमला इसी युवती के कहने पर हुआ है। अब पकड़े जाने से बचने के लिए वह इस तरह का षडयंत्र रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed