फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP expressed confidence in National General Secretary Indrajit's son Pushpendra

Kaushambi News: सपा ने राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत के बेटे पुष्पेंद्र पर जताया भरोसा

Sat, 13 Apr 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
SP expressed confidence in National General Secretary Indrajit's son Pushpendra
सपा से लोकसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज।
लंबे इंतजार के बाद सपा ने भी कौशाम्बी (अजा.) संसदीय क्षेत्र से अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव एवं सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ ही कयासों, अटकलों पर विराम लग गया है। तीनों प्रमुख दल के उम्मीदवार घोषित होने से संसदीय क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है।
विज्ञापन


यूं तो पिछले हफ्ते विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यकर्ता सम्मेलनों के दौरान ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने अपने बेटे पुष्पेंद्र सरोज का नाम सार्वजनिक कर दिया था। इतना ही नहीं, पहली बार वह बेटे पुष्पेंद्र को राजनीतिक मंच पर साथ लेकर पहुंच रहे थे। इससे साफ हो गया था कि अब केवल अधिकृत घोषणा होना भर बाकी था।
विज्ञापन

इंद्रजीत के करीबी तो खुलकर कह रहे थे कि पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिया है, बस सत्ताधारी दल भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच 10 अप्रैल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया। इसके बाद से सपा की अधिकृत सूची का इंतजार किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर पार्टी ने जैसे ही सूची जारी की, इंद्रजीत समर्थक जश्न में डूब गए। पार्टी ने पुष्पेंद्र सरोज को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रदीप चौधरी, आनंद मोहन पटेल, परवेज अंसारी आदि समर्थकों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।




विदेश में पढ़े पुष्पेंद्र होंगे सबसे कम उम्र के प्रत्याशी

सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। अभी एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल हुई है।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed