फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP District President complained to the Election Commission of the DEO

सपा जिलाध्यक्ष ने डीईओ की चुनाव आयोग से शिकायत

Wed, 02 Mar 2022 12:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP District President complained to the Election Commission of the DEO
नवीन मंडी ओसा में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में मुस्तैद जवान - फोटो : KAUSHAMBI
इस बार मंडी समिति में तीसरी आंख (सीसीटीवी) से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम की निगरानी को लगाए गए सीसीटीवी की एलईडी पर सपा और बसपा के प्रत्याशियों का पहरा बैठा हुआ है। प्रत्याशियों ने अपने प्रतिनिधियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई है। दूसरी तरफ सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने ईवीएम की सुरक्षा में प्रशासन द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि डीईओ भाजपा प्रत्याशी को स्ट्रांग रूम तक लेकर गए थे। उन्होंने ईवीएम मशीनें बदले जाने की आशंका जताई है
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था। उसके बाद ईवीएम मशीनों को नवीन मंडी ओसा स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से अर्द्धसैनिक बलों के जवान, पुलिस और पीएसी तैनात की गईं हैं। मंडी समिति के 200 मीटर का दायरा पूरी तरह छावनी में तब्दील है। स्ट्रांग रूम तक केवल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जाने की अनुमति है। सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन हर बार विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम में गड़बड़ी की अफवाहें फैलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिले में सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने ईवीएम पर पहरा बैठा दिया है। प्रत्याशियों ने 24 घंटे अलग-अलग अपने प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई है। यह लोग प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम के निगरानी को लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का लाइव प्रसारण कंट्रोल रूम में लगी एलईडी पर देख रहे हैं। मंडी समिति में बने कंट्रोल रूम पर ड्यूटी में लगे सपा प्रत्याशी के प्रतिनिधियों ने कहा कि विरोधियों द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी कराई जा सकती है।

भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं है। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में प्रशासन पर ईवीएम सुरक्षा में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed