फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sonu singhs wife anamika

अनामिका सिंह ने सदस्यों की कराई परेड

Sun, 23 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 23 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
sonu singhs wife anamika
कौशाम्बी
पूर्व विधायक के पाला बदलते ही अनामिका सिंह ने शनिवार को चौंकाने वाला कदम उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने वाली अनामिका सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों की परेड करा दी। 18 सदस्यों को डीएम और एडीएम के सामने पेश किया। सदस्यों के हलफनामा व फोटो की तस्दीक हो चुकी है। अब अनामिका सिंह को अविश्वास के लिए सिर्फ तारीख का इंतजार है। इसकी भनक लगते ही वाचस्पति के खेमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति के खिलाफ बीते शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इस पर डीएम ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। मगर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई फैसला नहीं आया। अधिकारियों ने इस मामले में एकदम से चुप्पी साध रखी थी। सदस्यों को नोटिस भी नहीं जारी किया जा रहा था। इस बीच अध्यक्ष की कुर्सी बचाए रखने के लिए पूर्व विधायक वाचस्पति ने अपनी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी मधुपति के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। अनामिका सिंह के पति व पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू सिंह पटेल को इसकी जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन


सोनू ने भी चौंकाने वाला कदम उठाते हुए शनिवार को अनामिका सिंह के अविश्वास प्रस्ताव में शामिल सदस्यों की परेड करा दी। अनामिका सिंह हलफनामा देने वाले सदस्यों के साथ जिलाधिकारी एपी सिंह के आफिस पहुंचीं। मजबूरन डीएम ने एडीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी सदस्यों को लेकर अनामिका सिंह एडीएम के दफ्तर पहुंचीं। एडीएम राकेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का हलफनामा व उसमें लगी फोटो का मिलान कराया। हलफनामा व फोटो की तस्दीक होने के बाद एडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसके बाद अनामिका सिंह दोबारा डीएम से मिलीं। डीएम ने तीन दिन के भीतर अविश्वास के लिए तारीख नियत करने का आश्वासन दिया। मामले में डीएम का कहना है कि अविश्वास की कार्रवाई जल्द ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड के बाद सदस्यों में खींचतान तेज
अनामिका सिंह ने सदस्यों के परेड कराकर अपनी शक्ति का एहसास प्रशासन व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति को करा दिया है। अविश्वास की तारीख का अब अनामिका सिंह के समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है। पूर्व विधायक का पूरा प्रयास है कि कुर्सी बची रहे और पूर्व प्रमुख की कोशिश है कि कुर्सी छीन ली जाए। इसके लिए सदस्यों में खींचतान तेज हो गई है। अभी तक इस मामले में सोनू सिंह पटेल का पलड़ा भारी है। अधिकांश सदस्य उनके पाले में हैं और लामबंद भी हैं। हालांकि राजनीति के माहिर खिलाड़ी वाचस्पति कब कौन सा पैंतरा चलकर बाजी मार ले जाएंगे, सोनू सिंह पटेल के खेमे में इसको लेकर चिंतन मनन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed