फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son's son-in-law in the beating of the couple

दंपति की पिटाई में बेटे के ससुरालियों पर केस

Tue, 29 Jan 2019 12:48 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। घर में घुसकर दंपति की पिटाई और लूटपाट करने एक मामले में रविवार को पइंसा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी पीड़ित दंपति के बेटे के ससुराली हैं। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के बदबदापर गांव की चांदरानी ने बताया कि उसके बेटे नरेंद्र की बहू से पटती नहीं है। इस वजह से कई महीने से बहू मायके में रह रही है। पीड़िता की मानें तो आठ सितंबर 2018 को बहू के मायके वाले असलहों से लैश होकर उसके घर आए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर भीतर घुसकर पीटना शुरू कर दिया। महिला को पिटता देख पति गुलाब पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई की। आरोप हैकि जाते-जाते गले से मंगलसूत्र उतार लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना की शिकायत तभी पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। लिहाजा कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी केवला देवी, गोविंद, कमलू, करन, फूलकुमारी व हेमराज आदि निवासी रमपुरवा थाना कोखराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed