फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son arrested for killing his father, sent to jail

Kaushambi News: पिता के हत्यारोपी बेटे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 10 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Son arrested for killing his father, sent to jail
बीरेंद्र। स्रोत : पुलिस
नेता नगर मोहल्ले में जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर पिता की हत्या करने के आरोपी दोनों बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नेता नगर मोहल्ले के दुर्गा प्रसाद (60) के तीन बेटे ज्ञान सिंह, बीरेंद्र उर्फ जागो और विमलेश हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जमीन के बंटवारा व बैनामा को लेकर बीरेंद्र व विमलेश का पिता से कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि बीरेंद्र व विमलेश पिता को पीटने लगे। यह देख दुर्गा प्रसाद का बड़ा बेटा ज्ञान सिंह बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में दुर्गाप्रसाद व ज्ञान सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की भोर करीब पांच बजे दुर्गा प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ज्ञान सिंह की हालत गंभीर होने पर एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि पिता की मौत के बाद आरोपी बीरेंद्र व विमलेश फरार हो गए थे। पुलिस ने दुर्गा प्रसाद की पत्नी श्रीमती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था।

रविवार को पुलिस ने आरोपी विमलेश कुमार को पथरा कला के हिसामपुर तिराहा व बीरेंद्र कुमार को धारा ब्रिक फील्ड ईंट-भट्ठा के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बीरेंद्र। स्रोत : पुलिस

बीरेंद्र। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed