{"_id":"6442e9edb897bae4b3094727","slug":"some-got-jeep-and-some-got-furs-kaushambi-news-c-3-1-110077-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: किसी को जीप तो किसी को मिला फरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: किसी को जीप तो किसी को मिला फरसा
Sat, 22 Apr 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीनों तहसीलों में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। वहीं, मनमाफिक चिन्ह नहीं मिलने पर कुछ उम्मीदवार मायूस दिखे। इसी के साथ प्रत्याशियों ने अपने प्रचार की रफ्तार तेज कर दी।
सदर तहसील के साथ ही सिराथू और चायल तहसील में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से ही अध्यक्ष एवं सदस्य पद के निर्दलीय उम्मीदवारों का जमावड़ा शुरू होने लगा था। सुबह 11 बजे जैसे ही आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रत्याशी मनपसंद चुनाव चिन्ह के लिए जतन करने लगे। सिराथू तहसील में नगर पंचायत सिराथू के निर्वाचन अधिकारी संजय गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार को जीप और मंगल प्रसाद को वृक्ष चुनाव चिन्ह आवंटित किया।
इसी प्रकार अजुहा के निर्वाचन अधिकारी सुरेश गुप्ता ने राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया। निर्दलीय प्रत्याशी अनीता को जीप, आरती को फरसा, नीलम को कंघा, पुष्पा पाल को गदा चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन
वहीं, दारानगर कड़ा धाम में निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार शाह ने भी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अनुराधा देवी को फूल और घास, कल्पना देवी को जीप, माया साहू को गदा, रागिनी देवी को नल, सुमन देवी को पानी की बोतल, सन्नो को लड़का लड़की, रीता देवी को हथौड़ा सहित अन्य सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया।