{"_id":"1843946244a5e5ac915be2f8bb16b707","slug":"soldier-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सिपाही की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। घर से ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सिपाही को पिपरी के फनगांव के समीप तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही आईजी रेलवे इलाहाबाद कार्यालय में तैनात था। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सिपाही की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव का रहने वाला विकास त्रिपाठी (40) पुत्र घनश्याम त्रिपाठी आईजी रेलवे कार्यालय मेें तैनात था। दो दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था। बुधवार की दोपहर वह बाइक से इलाहाबाद ड्यूटी पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पिपरी के फनगांव के समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मारते हुए सिपाही को कुचल दिया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पिपरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही की शिनाख्त कराने के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। रोते-बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में हुई सिपाही की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।