फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SOG recovered missing teenager in five hours

Kaushambi News: लापता किशोर को एसओजी ने पांच घंटे में किया बरामद

Tue, 01 Oct 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 01 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
SOG recovered missing teenager in five hours
सैनी कोतवाली के डोरमा गांव से रविवार रात एक किशोर रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया। पीड़ित पिता ने बेटे के अपहरण की सूचना दी तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी के निर्देश पर एसओजी ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डे से बरामद कर लिया। वह क्यों, कैसे और किस वजह से वहां पहुंचा, इस बारे में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

डोरमा निवसी शिक्षक रमाकांत पांडेय ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अमित पांडेय ऑनलाइन ट्रेडिंग करता है। अमित अपने पिता के ही खाते से शेयर मार्केट में रुपये लगाता है। उनके अलावा अन्य कई लोगों की भी रकम शेयर मार्केट में लगाकर अमित ने अतिरिक्त कमाई करता है। घर वालों के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे अमित पांडेय लैपटॉप लेकर निकला। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया तो उसके तीनों मोबाइल नंबर बंद थे।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका से परेशान घर वालों ने रात करीब 11 बजे एसपी को फोन पर अमित के अपहरण की सूचना दी। यह भी बताया उसके खाते में 23 लाख रुपये आने वाले हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अमित की तलाश के लिए एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद अमित को प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डे से बरामद कर लिया। एसओजी प्रभारी ने बताया कि अमित की तबीयत खराब थी। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अमित प्रयागराज कैसे पहुंचा और उसने अपने तीनों मोबाइल नंबर क्यों बंद कर लिए थे। इस बारे में पुलिस अभी पूछताछ नहीं कर सकी है।

एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ के मुताबिक अमित की तबीयत सामान्य होने पर पूरे मामले की बिंदुवार तफ्तीश की जाएगी। वहीं अमित को सामने पाकर उसके घर वाले रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed