{"_id":"30fb1658719ad5bd272f792f328cbc68","slug":"socialist-women-for-pension-grji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लिए गरजी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लिए गरजी महिलाएं
kausambi
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। भूमिहीन, गरीब होने के बाद भी समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से हिसामपुर किनार गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। चयन के बाद भी सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने शुक्रवार को चायल तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम से शिकायत की। उप जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
नेवादा ब्लाक के हासिमपुर किनार गांव की रहने वाली रेखा देवी, राजकली, केलादेवी, चांदतारा, श्यामादेवी, सोना देवी, शिवदुलारी, विमला देवी, लालती देवी, शिवपति, राजकुमारी आदि ने बताया कि वे भूमिहीन, गरीब है। मेहनत, मजदूरी करती है। ग्रामसभा की खुली बैठक में उनका चयन समाजवादी पेंशन के लिए किया गया था। पर, आज तक उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला। महिलाओं का आरोप है कि चयनसूची से उनका नाम हटाकर रसूखदारों ने अपने चहेतों का नाम शामिल करा लिया है।
समाजवादी पेंशन का लाभ नहीं मिलने से परेशान इन गरीब महिलाओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाती हुई महिलाएं चायल तहसील पहुंची और एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं के तेवर देख मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रार्थनापत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच कराने को कहा जाएगा ताकि गरीब महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके। महिलाओं ने पेंशन नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी है।