फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Smuggler arrested with drugs worth 20 lakh rupees

Kaushambi News: 20 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with drugs worth 20 lakh rupees
पुलिस हिरासत में तस्कर संदीप कुमार रजक। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
कोखराज पुलिस ने मंगलवार की रात 20 लाख के नशीले पदार्थ (एमडीएमए) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। आरोपी भदोही से नशीला पदार्थ लाया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोखराज थाने में तैनात उपनिरीक्षक गणेश कुमार मंगलवार की रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने भदवां के एक व्यक्ति के नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह टेढ़ीमोड़ बस स्टैंड के पास खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई ने थाने में व सीओ को इस संबंध में जानकारी दी और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप कुमार रजक निवासी भदवां थाना कोखराज बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके बैग से सफेद रंग का पाउडर मिला, जिसे फॉरेंसिक टीम ने जांच में एमडीएमए नाम का नशीला पदार्थ बताया। इसका वजन करने पर 147 ग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के अनुसार वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नशीले पदार्थ की तस्करी करता है। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


15 जनवरी को मिला था नशीला पदार्थ, छिवकी स्टेशन पर किसी को देना था
पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर संदीप कुमार की प्राथमिक शिक्षा मुंबई में हुई। 2023 में उसके पिता को लकवा मार गया। इसके बाद से वह गांव में रहने लगा। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहली बार 2020 में वह विकास उर्फ लवकुश निवासी कटैवन सुंदरवन लम्मीपट्टी ज्ञानपुर संत रविदास नगर भदोही के संपर्क में आया था।उसने बताया कि नशीला पदार्थ उसे 15 जनवरी को मिल गया था जिसे छिवकी रेलवे स्टेशन प्रयागराज में किसी व्यक्ति को देना था। हालांकि, व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी, बस इतना बताया गया था कि उसे फोन किया जाएगा। इस काम के लिए उसे 5000 रुपये मिलने थे। एसपी के अनुसार, आरोपी के साथी विकास उर्फ लवकुश की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी जानकारी मिलेगी व नेटवर्क का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed