{"_id":"598cbf014f1c1b33588b45a8","slug":"sms-email","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस व ई-मेल पर भी शिक्षक ले सकेंगे अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस व ई-मेल पर भी शिक्षक ले सकेंगे अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के आकस्मिक अवकाश को पेपरलेस किए जाने के क्रम में बीएसए ने नया कदम उठाया है। अब शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर जाने के लिए एसएमएस के साथ-साथ अवकाश की बनाई गई वेबसाइट पर ई-मेल कर अवकाश पर जा सकते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश को पेपरलेस किए जाने के लिए बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम नंबर स्थापित किया गया था। इस नंबर पर सूचना देने के बाद शिक्षक व कर्मचारी आकस्मिक अवकाश ले सकते हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि कंट्रोल रूम नंबर व्यस्त होने के कारण आकस्मिक अवकाश दर्ज नहीं हो पा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए महाराज स्वामी ने एसएमएस व ईमेल की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने बताया कि अब कर्मचारी मोबाइल नंबर 9415904458 पर एसएमएस कर सकते हैं या फिर ई-मेल आईडी (लीव कौशांबी) पर ई-मेल कर सकते हैं। बीएसए ने हिदायत दी कि तीनों में से एक की औपचारिकता पूरी करते हुए संबंधित शिक्षक या कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर जा सकता है।