{"_id":"058a599b9fb0ef5b83cf4864f55e61d4","slug":"slip-man-killed-by-train-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी क्षेत्र के छंगू का पूरा (कनवार) गांव के एक युवक का शव बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन पर मिला। कौशाम्बी पुलिस घटनास्थल अपने यहां होने से इंकार किए जाने पर शव फतेहपुर पुलिस ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छंगू का पुरा गांव निवासी महेंद्र सिंह (28) पुत्र मानसिंह का शव बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन पर देखकर लोग स्तब्ध रह गए। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना अजुहा चौकी पुलिस को दी। वहीं शव मिलने की खबर लगते ही गांव में भी हड़कंप मच गया।
परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव उनके क्षेत्र में न होकर पड़ोसी जनपद फतेहपुर में है। उन्होंने फतेहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई खागा कोतवाली क्षेत्र की मझिलगांव चौकी पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना को ट्रेन से कटकर हुई मौत बता रहे हैं। मगर युवक कैसे ट्रेन से कटा, इस बाबत परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।