{"_id":"6488be163bc76a25ec0a1b44","slug":"six-of-the-same-family-in-a-car-collided-with-a-truck-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-75-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के छह गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के छह गंभीर
Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के छह गंभीर
- प्रतापगढ़ जिले से शीतलाधाम दर्शन करने आया था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। कमालपुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गए। कार सवार प्रतापगढ़ जिले से शीतला धाम दर्शन के लिए आए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिसमें कार सवार तीन महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा निवासी देवकुमार मंगलवार को परिवार की पुष्पा देवी (68) पत्नी राम लाल, रेखा देवी (30) पत्नी देव कुमार, शिनानी (48) पत्नी रमाशंकर, राम दुलारी (50) पत्नी भारत लाल, सूरजदीन (64) कार से शीतला धाम आए थे। दोपहर में वह गंगा स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचे तो साफ-सफाई के लिए कपाट बंद हो चुके थे। इस पर सभी लोग कार में सीएनजी भरवाने सैनी के पेट्रोल पंप जा रहे थे। तभी कमालपुर गांव के समीप ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में सभी को गंभीर चोट आई। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया सूचना मिलते ही तत्काल फोर्स मौके पर भेजी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के तहरीर लेकर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।