फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six cattle were captured in a three-day struggle

Kaushambi News: तीन दिन की जद्दोजहद में छह मवेशी पकड़े

Sun, 20 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Six cattle were captured in a three-day struggle
डीएम आवास के समीप घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला ले जाते कर्मचारी। संवाद
मंझनपुर। नगर पालिका मंझनपुर में बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। इस तीन दिन के अभियान में कर्मचारियों ने छह गोवंशों को पकड़ा है। मुख्यालय में बेसहारा मवेशियों से कहीं जाम तो कहीं हादसे का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

मवेशियों के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दो गोशाला खोल रखी है फिर भी बेसहारा मवेशियों को संरक्षित करने में अधिकारी और कर्मचारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के रास्ते पर हादसे को दावत दे रहे सड़क पर बैठे मवेशी...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान तीन दिनों की जद्दोजहद करने के बाद कर्मचारियों ने केवल छह गोवंश पकड़े हैं। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी ने बताया कि यह अभियान नियमित चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed