फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sisters tied the brothers' wrist protection

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

Sat, 17 Aug 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied the brothers' wrist protection
Sisters tied the brothers' wrist protection - फोटो : KAUSHAMBI
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा में रक्षाबंधन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किया। पर्व से जिले की बाजारों में चहलपहल रही।

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरुवार को बहनों ने पहले से ही राखी आदि का प्रबंध कर रखा था। सुबह भाइयों के ललाट पर रोरी अथवा हल्दी चावल का तिलक लगाया। इसके बाद कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उम्रभर सुरक्षा करने का वचन लिया। इसके एवज में भाइयों ने बहनों को तोहफे दिए। त्योहार की वजह से मंझनपुर, करारी, भरवारी, मूरतगंज, पश्चिमशरीरा समेत जिले की सभी छोटी-बड़ी बाजारों में रौनक रही। मिष्ठान और राखी की दुकानों पर तो भीड़ लगी रही। गिफ्ट आइटम तथा कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार सुबह सोशल मीडिया के जरिये जिले के लोगों को रक्षाबंधन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed