{"_id":"6202c441e68e7953ed795bfc","slug":"sirfire-threatened-to-take-the-girl-away-from-the-pavilion-kaushambi-news-ald326636564","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने युवती को मंडप से उठा ले जाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे ने युवती को मंडप से उठा ले जाने की दी धमकी
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके का एक परिवार सिरफिरे की धमकी से परेशान है। परिवार के लोगों के अनुसार युवती की इसी महीने शादी होने वाली है और युवक ने उसे शादी के मंडप से अगवा करने की धमकी दी है। धमकी से परेशान युवती के घरवालों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया है कि शादी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
पिपरी कोतवाली के चायल इलाके की एक युवती का पढ़ाई के दौरान क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो युवती का रिश्ता एक अन्य युवक के साथ तय कर दिया।
कुछ दिनों बाद युवती के घर बरात आनी है। युवती की शादी रोकने के लिए प्रेमी परिवार के लोगों को धमकी दे रहा है। युवती के पिता का आरोप है कि सिरफिरे युवक ने उसकी बेटी को शादी के दौरान मंडप से उठा ले जाने की धमकी दी है। परिजनों ने बताया कि जब से युवती का रिश्ता तय हुआ है तब से युवक बराबर धमकी दे रहा है। लोकलाज की वजह से वह चुप रहे।