{"_id":"741e904f37713bfe8f9ee08942b73532","slug":"sirathu-town-will-develop-3-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू कस्बे में होंगे 3 करोड़ के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू कस्बे में होंगे 3 करोड़ के विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। नगर पंचायत सिराथू में हुई सदन की बैठक में तीन करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं पर मुहर लगी। बैठक में पेयजल और क्षतिग्रस्त पड़ी कस्बे की सड़कों का भी मुद्दा छाया रहा। अध्यक्ष ने पानी, सड़क की समस्या जल्द से जल्द खत्म कराने का भरोसा सभासदों को दिया।
नगर पंचायत सिराथू के मीटिंग हाल में बृहस्पतिवार शाम सदन की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। इन सभी हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप लगाकर पानी निकाले जाने की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा कस्बे में 15 नए सामान्य हैंडपंप भी स्थपित किए जाएंगे। वार्ड नंबर एक, दो, चार, आठ, दस और ग्यारह में क्षतिग्रस्त पड़े मार्ग को भी मिट्टी डलवाकर ठीक कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कस्बे के उन सभी मोहल्ले में रास्ते के निर्माण का निर्णय लिया गया जहां भी आवागमन की दिक्कतें हैं।
तय किया गया कि हफ्ते भर के भीतर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां दो-दो सौ मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस तरह से सदन की हुई बैठक में एक के बाद एक 28 परियोजनाओं पर मुहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहाकि जो भी सभासद अपने वार्ड के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर ले आएंगे उसे पूरा करने का प्रयास होगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लालचंद्र मौर्य, पंचमलाल, रेखा देवी, अनीता देवी, सुधा सिंह, वीरेंद्र कुमार, अबरार अहमद, महमूदुल हसन, शिमला देवी आदि मौजूद रहे।