फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sirathu railway gate will be closed for four months from August 4

चार अगस्त से 11 माह के लिए बंद हो जाएगा सिराथू रेलवे फाटक

Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sirathu railway gate will be closed for four months from August 4
Sirathu railway gate will be closed for four months from August 4 - फोटो : KAUSHAMBI
चार अगस्त से 11 माह के लिए बंद हो जाएगा सिराथू रेलवे फाटक
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओरवरब्रिज में इस दौरान रेलवे कराएगा अपने हिस्से का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। कस्बे में रेलवे ट्रैक के ऊपर ब्रिज निर्माण का काम शीघ्र ही रेलवे शुरू करने जा रहा है। निर्माण के दौरान रेलवे फाटक 11 माह तक बंद रहेगा। इस दौरान यातायात भी प्रतिबंधित किए जाने का फरमान एडीएम ने जारी कर दिया है। उम्मीद है कि चार अगस्त से रेलवे फाटक बंद कर रास्ता रोक दिया जाएगा।
सिराथू में ओवर ब्रिज का निर्माण राज्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। रेलवे फाटक पर अपने हिस्से के तीन पिलर रेलवे खुद के इंजीनियरिंग विभाग से कराएगा। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता गिरीश ने डीएम को पत्र लिखकर निर्माण के दौरान 11 माह तक रूट डायवर्जन किए जाने का अनुरोध किया था। ताकि यातायात प्रतिबंधित होने से निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। गिरीश ने बताया कि एडीएम ने मार्ग बंद किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। रक्षाबंधन के बाद मंगलवार से कस्बे का रेलवे फाटक बंद कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही रेलवे ने पिलर खड़ा करने के लिए जगह का सीमांकन भी शुरू कर दिया है। रेलवे फाटक पर लंबे समय तक ट्रैफिक संचालन बंद होने की खबर से मुसाफिरों को वैकल्पिक मार्ग के रूप मेें मंझनपुर जाने के लिए सयांरा ओवर ब्रिज और धाता के लिए अटसरई रेलवे फाटक पार कर जाने दिया गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों को भी इस पार से उस पार जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। सैनी रोड से उस पार जाने के लिए पैदल स्टेशन के रास्ते ही आना-जाना संभव हो पाएगा। हालांकि एडीएम ने रेलवे को कस्बे में ही वैकल्पिक रास्ता दिए जाने की शर्त रखी थी, लेकिन रेलवे ने जगह का अभाव बताकर हाथ खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

------
मुआवजे की रकम लोक निर्माण विभाग दबा कर बैठा
सिराथू। कस्बे में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सैनी रोड पर 6-6 फिट अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा लोक निर्माण विभाग के जरिए वितरित किया जाना था। बताया जाता है कि मुआवजे की रकम सेतु निगम ने होली से पूर्व लोक निर्माण विभाग को दे दिया। मुआवजा नहीं मिलने से प्रभावित परिवार नया निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन लोगों का शोषण किया जा रहा है। इस बाबत अधिशासी अभियंता एसके सिंह का कहना है कि चेक क्लीयरिंग के अभाव में मुआवजा नहीं दिया जा सका है। दावा किया कि 10 दिन के अंदर सभी प्रभावित परिवारों भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed