{"_id":"766386162abfa458dc832af683fa7468","slug":"sirathu-in-50-villages-of-the-low-voltage-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू के 50 गांवों में लो-वोल्टेज से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू के 50 गांवों में लो-वोल्टेज से मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 24 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
कड़ा/अटसराय (कौशाम्बी)। सिराथू और कमालपुर उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में लो-वोल्टेज बिजली की सप्लाई मुसीबत बनी है। कम वोल्टेज बिजली सप्लाई से बल्ब जुगनू की तरह टिमटिमाते रहते हैं। कूलर-पंखे शोपीश बने हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तो सबमर्सिबल पंपों के नहीं चलने से है। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नलकूप नहीं चलने से लोगों की फसलें भी सूख रही हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है।
गर्मी आते ही कौशाम्बी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। अघोषित अंधाधुंध कटौती के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। सिराथू उपकेंद्र से जुड़े गांव अजुहा, अटसराय, नब्बे, अमिरतापुर, लोटिया, केन, भौंतर, डोरमा, मकरीबाग, बलहा, कमालपुर उपकेंद्र से जुड़े कमालपुर, शीतलाधाम, परास, लोंहदा, अंबाई बुजुर्ग, अलीपुर जीता, देवीगंज, गिरधरपुर गढ़ी, सौरई बुजुर्ग, मर्दानपुर बर्जी, निजाममई, रसीदमई, दरियापुर, गोविंदपुर, लेहदरी, अलावलपुर, टिकरी आदि 50 से गांवों में तो महीने भर से लो-वोल्टेज की दिक्कत बनी हुई है।
देवीगंज बाजार के रहने वाले रामप्रकाश पाल, रामायण प्रसाद, हरिमोहन, अजुहा बाजार के रहने वाले अनिल पहाड़ी, ओमशिव केसरवानी, नंदकिशोर गुप्ता, पीयूष सिंह, रमेशचंद्र केसरवानी, राजेंद्र सोनी, शिव नारायण केसरवानी, दिलीप कुमार, उमाशंकर साहू, राकेश कुमार अग्रहरि आदि ने बताया कि महीनेभर से बिजली आने पर जहां बल्ब के तार सिर्फ लाल होते हैं। वहीं कूलर, पंखे भी चल नहीं पाते हैं। इससे भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली रहने पर भी एक मिनट भी सकून से रहना मुश्किल है। लोगों का कहना है कि लो-वोल्टेज से सबसे ज्यादा दिक्कत सबमर्सिबल पंप और नलकूप नहीं चलने से है।
विज्ञापन
इससे जहां लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं जायद की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। इससे फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं। आरोप है कि कई बार एसडीओ, अवर अभियंता से शिकायत की गई फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मामले में एसडीओ सिराथू आरसी अनुरागी ने बताया कि ओवरलोड के कारण यह समस्या है। समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
15 दिन से अंधेरे में हैं निधियावां गांव
कल्यानपुर (ब्यूरो)। ट्रांसफार्मर फुंकने से सिराथू तहसील के निधियावां गांव में 15 दिनों से बत्ती गुल है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान नीतू तिवारी, श्याम सुंदर पांडेय, हरिश्चंद्र त्रिपाठी आदि ने बताया कि कई बार अवर अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को खुद गांववालों ने चंदा जमा करके फुंके हुए ट्रांसफार्मर को जीप ट्राली से मंझनपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में जमा करा दिया है। साथ ही एक्सईएन से मिलकर जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर गांव में लगवाने की मांग की है। लोगों ने एक्सईएन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेताया है कि यदि तीन दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर गांव में नहीं लगता है तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।