{"_id":"68b3542f7d1d5032bd07f972","slug":"sir-do-not-remove-the-shop-it-hasnt-even-been-inaugurated-yet-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-704959-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साहब! दुकान न हटाइए, अभी तो उद्घाटन भी नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साहब! दुकान न हटाइए, अभी तो उद्घाटन भी नहीं हुआ
Sun, 31 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार दोपहर बस स्टैंड चौराहे पर सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने नायब तहसीलदार मधु जैन और ईओ अंशुमान सिंह पुलिस व नगर पंचायत कर्मियों के साथ पहुंचे। कार्रवाई के दौरान चाट, फल, फूल व पान की लगभग दस दुकानें जेसीबी से हटाई गईं।
अधिकारियों ने शेष दुकानदारों को भी जल्द से जल्द पटरी खाली करने की चेतावनी दी। इस बीच दुकानदार रिंकू सोनकर ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी दुकान अभी हाल ही में लगी है और उद्घाटन भी नहीं हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उपनिरीक्षक रणविजय सिंह व पुलिसकर्मी हिसामुद्दीन भी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने कहा कि निर्धारित समय में दुकानें न हटाने पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।