फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   - Silver price recorded an increase of Rs 1.01 lakh in one year

Kaushambi News: चांदी चमकी, ग्राहक हुए निराश, साल भर में दोगुना हुए दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
- Silver price recorded an increase of Rs 1.01 lakh in one year
चांदी के भाव में रिकॉर्ड उछाल से मध्यम वर्ग की पहुंच से चांदी के आभूषण अब दूर होते जा रहे हैं। इससे ग्राहकोंं में निराशा है। एक साल पहले चांदी की कीमत 95 हजार रुपये किलो थी, लेकिन अब दो लाख तक पहुंचने वाली है।
विज्ञापन


इस समय सराफा बाजार भारी मंदी की चपेट में है। चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने से बाजारों में रौनक गायब हो गई है। बृहस्पतिवार को चांदी का रेट एक लाख 96 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। जिससे आम खरीदारों की पहुंच से यह बाहर हो गई है। हालात यह हैं कि सराफा दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम नजर आ रही है।
विज्ञापन


आमतौर पर शादी के सीजन के पहले सोने-चांदी की खरीदारी तेज रहती है, लेकिन इस बार महंगाई का असर सीधा व्यापार पर पड़ रहा है। दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यापारी नित्यानंद सोनी का कहना है कि सोने-चांदी के दामों में उछाल का कारण वैश्विक बाजार है। चांदी का उपयोग अब केवल आभूषणों तक सीमित नहीं रहा। बल्कि सोलर सिस्टम, मोबाइल फोन, हथियारों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसके अलावा कुछ देश चांदी का भारी स्टॉक भी कर रहे हैं। जिससे कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

लगातार बढ़ती महंगाई के कारण सराफा बाजार की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यदि यही हालात रहे तो आने वाले समय में सोने-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। इससे न केवल व्यापारियों को नुकसान होगा, बल्कि आम लोगों के लिए आभूषण खरीदना और भी मुश्किल हो जाएगा। कुल मिलाकर चांदी की बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की चमक फीकी कर दी है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



----------

साल भर में चांदी की कीमत में दोगुना वृद्धि हुई है। इस वजह से सराफा बाजार में दुकानों पर गिने-चुने ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। चांदी के दाम में बेतहासा वृद्धि के चलते लोगों व व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वैश्विक स्तर से ही सोने-चांदी के रेट बढ़े हैं। महंगाई बढ़ने की वजह से सोने-चांदी की खरीदारी कम हो गई है। - राजू स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज

-------------

सोने और चांदी के भाव में हुई बेतहाशा वृद्धि से हर कोई परेशान है। पायल की खनक व चमक दोनों फीकी पड़ने लगी है। ऐसे में आज की मांग इटालियन सिल्वर है। चांदी जहां करीब दो लाख व इटालियन सिल्वर ढाई लाख रुपये है। ऐसे में सोने से अच्छा इटालियन सिल्वर के आभूषण ज्यादा अच्छे हैं। इसी के आभूषण बनवाए हैं। - रेखा रानी


-------------



सालभर में चांदी का दाम दोगुना से अधिक हो गया है। दो माह बाद परिवार में शादी है। शादी में कुछ जेवरात गिफ्ट करने का मन था। सोने-चांदी में वृद्धि को देखते हुए प्लान बदलकर अब इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का मन बना रहे हैं।- रिम्पल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed