Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Silver crosses Rs 1.82 lakh... yet the sparkle remains intact

Kaushambi News: चांदी 1.82 लाख पार... फिर भी खनक बरकरार

Fri, 17 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Silver crosses Rs 1.82 lakh... yet the sparkle remains intact
करारी कस्बा ​स्थित सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद
धनतेरस से एक दिन पहले सराफा बाजार जगमगा उठा है। चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ते हुए एक लाख 82 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच चुकी हैं, फिर भी खरीदारों का उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते भाव के बावजूद लोग चांदी में निवेश को लाभदायक मान रहे हैं। त्योहार को देखते हुए सराफा दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटी रही है। चांदी के सिक्के, मूर्तियां, पायल और छोटी ईंटों की सबसे अधिक मांग है। भरवारी के सराफा कारोबारी राम प्यारे वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 फीसदी अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आम उपभोक्ता सोने की ऊंची कीमतों से परेशान है। सोना 1.32 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते दामों के कारण सोना आम परिवार की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। इसके बावजूद धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर लोग सोने-चांदी की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के सिक्के की ज्यादा मांग कर रहे ग्राहक
धनतेरस पर लोग चांदी के सिक्के ज्यादा खरीदते हैं। स्वर्ण आभूषण व्यापारी राजू विश्वकर्मा ने बताया कि शास्त्रों में धनतेरस पर चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी सिक्के से धनतेरस व दीपावली पर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पिछले साल चांदी का सिक्का दस ग्राम का 950 रुपये में बिका था। इस बार चांदी का दाम बढ़ने से चांदी के सिक्के को दस ग्राम के बजाय पांच ग्राम का कर 950 रुपया में ही दिया जा रहा है।
सोना महंगा, चांदी पर निवेशकों का भरोसा
चांदी अब सिर्फ पारंपरिक धातु नहीं रही, बल्कि निवेश का मजबूत माध्यम बन चुकी है। इस साल अब तक चांदी निवेशकों को लगभग 57 फीसदी तक का रिटर्न दे चुकी है। कारोबारियों का अनुमान है कि निकट भविष्य में इसकी कीमत दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर सकती है।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बड़ी मांग
-सोने और चांदी के बढ़ते भाव के कारण बाजार में ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। अगले महीने में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में कमी की उम्मीद कम ही दिख रही है। सहालग में सोने और चांदी की ज्वेलरी की मांग हमेशा से रही है लेकिन इनकी बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हो चुके हैं।
ग्राहक अब महंगे गहनों की जगह किफायती विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। महिलाओं में कृत्रिम गहनों का रुझान बढ़ा है, जो न केवल किफायती है बल्कि डिजाइन और स्टाइल में भी आकर्षक हैं। हाई-क्वालिटी मटेरियल और डिजाइनों के कारण यह शादी-विवाहf जैसे बड़े अवसरों के लिए भी पसंद की जा रही है। दुकानदार ताराचंद्र वर्मा की माने तो अगले महीने से सहालग शुरू होने के साथ ही बाजार में इसकी मांग और बढ़ेगी।
-हर साल धनतेरस पर कोई न कोई स्वर्ण आभूषण जरूर खरीदते हैं। इस बार सोना और चांदी के दाम डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गए हैं। इसलिए इस बार बजट के अनुसार ज्वेलरी कम वजन की खरीदूंगी।--- वंदना जायसवाल, करारी

- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस बार महंगाई काफी ज्यादा है। इसलिए गहने तो खरीदेंगे लेकिन सिर्फ अपने बजट के हिसाब से। - मधु वर्मा, कस्बा करारी

करारी कस्बा स्थित सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद

करारी कस्बा स्थित सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद

करारी कस्बा स्थित सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद

करारी कस्बा स्थित सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed