फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shuttering beam broken during water tank construction, two workers injured

Kaushambi News: पानी टंकी निर्माण के दौरान टूटी शटरिंग की बल्ली, दो मजदूर जख्मी

Mon, 24 Jun 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 24 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Shuttering beam broken during water tank construction, two workers injured
कड़ा के इस्माइलपुर में निमार्णाधीन पानी टंकी का मलबा। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम के इस्माइलपुर मोहल्ले में पानी टंकी का स्लेप डालने के दौरान अचानक शटरिंग की बल्ली टूट गई। इसी के साथ शटरिंग भरभरा कर ढह गई।
विज्ञापन

हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया। एक ही हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर पंचायत की ओर से इस्माइलपुर में करीब आठ लाख की लागत से पांच हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को ठेकेदार पानी टंकी का स्लेप डलवा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही काम शुरू हुआ, मशीन से एक-दो चोंगा मसाला ही ऊपर पहुंचा कि अचानक शटरिंग की एक बल्ली टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बल्ली टूटते ही पूरी शटरिंग भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में काम कर रहे उसरैना निवासी मजदूर मंदीप व दिलीप शटरिंग के साथ नीचे गिरकर जख्मी हो गए। काम में लगे अन्य मजदूरों ने हादसा होते देखा तो घायलों को छोड़कर भाग निकले। आसपास रहे लोगों ने घायलों को सीएचसी कड़ा पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी मौके पर पहुंची। घायल मजदूरों का हाल जाना। वहां से हालत गंभीर होने पर मंदीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर करवा दिया। वहीं, दूसरी ओर ईओ वैभव चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल मजदूर का हाल जाना।


काम नहीं करने का था निर्देश

ईओ वैभव चौधरी ने बताया कि रविवार को जेई अवकाश पर होते हैं। ऐसे में सभी ठेकेदार को स्लेप जैसे काम करने से मना किया गया था। स्लेप डालने का काम जेई की निगरानी में होना चाहिए। ठेकेदार ने बिना जेई को बताए काम शुरू करा दिया और हादसा हो गया, यह लापरवाही है। जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।



लोगों ने लगाया घटिया सामग्री लगाने का आरोप
-- हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है। नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार ने नींव कम बनाई है। इसके साथ ही जो सरिया प्रयोग में लाई जा रही है, उसकी गुणवत्ता खराब है। कहने के बाद भी काम में सुधार नहीं हो रहा था। सरिया को एक दूसरे में फंसाने के स्थान पर सीधा रखा गया था।

कड़ा के इस्माइलपुर में निमार्णाधीन पानी टंकी का मलबा।    स्रोत: वीडियो ग्रैब

कड़ा के इस्माइलपुर में निमार्णाधीन पानी टंकी का मलबा। स्रोत: वीडियो ग्रैब- फोटो : amar ujala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed