{"_id":"694aeea53834d8a7ac023968","slug":"shubham-kumar-a-youth-from-dhamawan-village-was-murdered-in-oman-by-his-friends-from-delhi-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-134016-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धमावां गांव के युवक शुभम कुमार की ओमान में दिल्ली के साथियों ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धमावां गांव के युवक शुभम कुमार की ओमान में दिल्ली के साथियों ने की हत्या
Wed, 24 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
ओमान में मृतक शुभम कुमार की फाइल फोटो
सिराथू। सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव के एक युवक की ओमान में साथियों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। परिजनों ने शव लाने के लिए प्रशासन से मांग की है। जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोले शंकर कुशवाहा ने सोशल मीडिया में सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिया है। परिजनों ने बताया हत्यारों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रामपुर धमावां गांव के बृजमोहन सऊदी अरब के रियाज शहर में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। बड़े बेटे शुभम कुमार (22) को साल भर पहले ओमान के मस्कट शहर में एक होटल में हेल्पर की नौकरी करने के लिए भेजा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वीजा देने वाले मुंबई के एजेंट अहमद ने फोन कर बताया सोमवार की शाम कमरे से शुभम का शव बरामद हुआ है।
दिल्ली के रहे साथियों ने किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी है और शव को तीन दिन तक कमरे में छुपाए रखा। जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। ओमान में शुभम की मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर परिवार के लोगों ने शव भेजने की सरकार से मदद मांगी की है। जिसपर उपमुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए शव लाने का भरोसा दिलाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मां केतकी देवी छोटे भाई बृजेश, मन्नू और बहन लक्ष्मी व बिट्टी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।