{"_id":"659bcb2ac65b100c0c0d09f6","slug":"shopkeeper-attempted-to-rape-a-six-year-old-innocent-girl-case-registered-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : छह साल की मासूम से दुकानदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : छह साल की मासूम से दुकानदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
Mon, 08 Jan 2024 03:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 03:45 PM IST
सार
किराना दुकानदार ने सामान लेने गई मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी कई दिनों बाद हुई तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरवा कोतवाली के स्थानीय कस्बा में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहती है। उसका पति तीन साल पहले दूसरी शादी कर उसे छोड़ दिया था। महिला के अनुसार सप्ताह भर पहले उसकी छह साल की पड़ोस के दुकान पर किराना का समान लेने गई थी। आरोप है कि मासूम को अकेली पाकर युवक ने उसे कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
मासूम के चीखने चिल्लाने पर युवक ने कहीं शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। परिजनों ने बताया कि घटना से डरी सहमी मासूम गुमसुम सी रहने लगी। रविवार को घटना की जानकारी होने पर उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को तहरीर दी है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर बलराम सिंह का कहना है कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन