{"_id":"d9f4e8980ca77bb05498e2a5edd4acff","slug":"shop-located-in-the-stunning-town-sndigddsha-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी कस्बे में स्थित दुकान में संदिग्धदशा में लगी आग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी कस्बे में स्थित दुकान में संदिग्धदशा में लगी आग,
kausambi
Updated Sun, 31 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी कस्बे में स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। संदिग्धदशा में लगी आग में टीवी, कूलर, पंखे, इनवर्टर, बैटरी, केबिल, तार समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रात करीब दो बजे प्लास्टिक जलने की गंध से आसपास के लोगों की नींद टूटी, तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से धुएं का गुबार, लपटें देख लोग सन्न रह गए। चीख-पुकार पर दुकानदार के साथ सैकड़ों लोग जुट गए। घंटों जूझने के बाद लोग किसी तरह आग पर काबू पा सके। हालांकि तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से उसे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में आग कैसे लगी? इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि बिजली की शार्टसर्किट से यह हादसा हुआ है।
करारी कस्बे के सोनारन टोला निवासी गुड्डू पंडित की किंगनगर मोहल्ले में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात करीब दो बजे उसकी दुकान में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक जलने की तीखी गंध से दुकान के आसपास बने मकानों में सो रहे लोगों की नींद टूटी। लोग बाहर निकले, तो इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से धुएं का गुबार निकल रहा था। यह देख कस्बाई सन्न रह गए। दुकान में आग लगने की चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पर दुकानदार और उसके घरवाले भी जुटे। दुकानदार ने आकर जैसे ही दुकान का शटर खोला।
आग की लपटें पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दुकान से आग का गोला निकलते देख लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने में जुटे। भोर में 4 बजे तक जूझने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि जब तक मोहल्ले के लोग आग बुझा पाते। पूरी दुकान राख हो चुकी थी। दुकानदार के मुताबिक आग लगने से करीब 14 टीवी, 10 कूलर, करीब दो दर्जन सीलिंग और टेबिल फैन, फर्राटा पंखे, 10 इनवर्टर और बैटरी के अलावा वायरिंग के तार, केबिल, बिजली के बोर्ड, बटन, स्विच, इलेक्ट्रानिक्स घड़िया, दीवार घड़ी के साथ ही बिजली के अन्य उपकरण समेत सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ चुका था। दुकानदार गुड्डू का कहना है कि आग से उसे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दुकान में आग कैसे लगी? इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। मोहल्ले के लोग इसे लेकर अपना-अपना कयास लगा रहे थे। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की यह घटना संभव है।