फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shivkumar murder case: Two miscreants involved in the incident arrested

शिवकुमार हत्याकांड : वारदात में शामिल रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 Mar 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
Shivkumar murder case: Two miscreants involved in the incident arrested
- 17 फरवरी की रात बरमबारी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई थी हत्या
विज्ञापन

मंझनपुर। बरमबारी गांव में 17 फरवरी की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान शिवकुमार की हत्या के बाद उसके घर में लूटपाट करने के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो बदमाश की गिरफ्तारी होना है। पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कौशाम्बी कोतवाली इलाके के बरमबारी गांव में 17 फरवरी की रात खेत की रखवाली कर रहे शिवकुमार को बदमाशों ने महज टार्च जलाने पर पीटकर मार डाला था। इसके बाद बदमाशों ने उसके घर में लूटपाट की। इस घटना में 24 फरवरी को पुलिस ने वारदात में शामिल रहे करारी कोतवाली के बरई बंधवा निवासी गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गोविंद के चार साथी फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कौशाम्बी इंस्पेक्टर महेश चंद्र को सूचना मिली कि हत्या व लूट के इरादे से कुछ बदमाश दुल्हनियापुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बरई बंधवा निवासी डीके व गुंडा के रूप में हुई। उन्होंने शिवकुमार की हत्या व लूट के मामले में शामिल होना कुबूल किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से शिवकुमार की हत्या में प्रयुक्त सरिया, दो तमंचा व आठ पायल, चार बिछिया, एक ब्रेसलेट बरामद किया है। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने में उपयोग की गई दो बाइक भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए डीके के खिलाफ चरवा और करारी कोतवाली में नौ और गुंडा के खिलाफ कौशाम्बी व चरवा कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल सका किसान का मोबाइल
मंझनपुर। किसान शिवकुमार की हत्या के बाद उसका लूटा गया मोबाइल अब तक पकड़े जा चुके तीन बदमाशों के पास भी नहीं मिल सका। एसपी का कहना है घटना में शामिल अन्य लोग फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि मोबाइल उन्हीं के पास है। बताते चलें कि कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने किसान की हत्या के बाद उसकी पत्नी सुंदरकली की तहरीर पर नामजद हत्या का केस दर्ज किया था। इसके बाद जब लूटे गए मोबाइल से घरवालों को फोन कर धमकी दी जाने तो पुलिस ने माना कि लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed