{"_id":"67070bb541dafcd1e2046ff4","slug":"shikha-sets-pace-kaushalya-gets-crown-in-800-meters-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-117339-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शिखा ने भरी रफ्तार, 800 मीटर में कौशल्या को ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शिखा ने भरी रफ्तार, 800 मीटर में कौशल्या को ताज
विज्ञापन
जिला स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को अलीपुरजीता स्थित मान सिंह इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। पहले दिन हुई करीब दर्जन भर प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिखा की रफ्तार के आगे सब पस्त हो गए। वहीं, कौशल्या ने 800 मीटर में मैदान जीत लिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने प्रतियोगिता को शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि पहली प्रतियोगिता बालिका सीनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ की हुई। इसमें कौशिल्या प्रथम, कल्पना द्वितीय व आकांक्षा तृतीय पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में शिखा यादव प्रथम, रीना द्वितीय व रेशमा तृतीय रहीं।
बालिका सब जूनियर वर्ग 600 मीटर दौड़ में रंजना देवी ने संजना और पूजा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, मनीता द्वितीय व करिश्मा तृतीय रहीं। लंबी कूद में करिश्मा प्रथम, मनीता द्वितीय व शिखा देवी तृतीय पर रहीं।
विज्ञापन
बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में रूपेश ने अमित और सुखेंद्र को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में रिंकू पटेल ने जीत दर्ज की। रंजीत कुमार द्वितीय व शिवम तृतीय पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में मान सिंह प्रथम, बृजेश कुमार द्वितीय व लालचंद्र तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय व शनि कुमार को तीसरा स्थान मिला। लंबीकूद में आशीष कुमार प्रथम, राजेंद्र कुमार द्वितीय व देवेंद्र कुमार तृतीय रहे।
शॉट पुट में अमित कुमार विजेता बने। हर्षित कुमार ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में पंकज ने सबसे लंबी छलांग लगाई। उनके पीछे प्रियांशु व राजवेंद्र रहे। शॉटपुट में रितेश कुमार प्रथम, देवर्षि त्रिपाठी द्वितीय व हर्ष बहादुर सिंह तृतीय रहे।
सीनियर बालिका वर्ग जैवलिन थ्रो में प्रियंका प्रथम, शिखा द्वितीय व ज्ञानमती तृतीय रहीं। ट्रिपल जंप सीनियर बालक वर्ग में पंकज कुमार प्रथम, रामबाबू द्वितीय व अनुराग मिश्र तृतीय रहे। प्रतियोगिता के दौरान जिले के 11 स्कूलों के खेल शिक्षक, तीनों संभाग के खिलाड़ी व स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा।