{"_id":"624de40964c19764b45e468a","slug":"shaktipeeth-mother-sheetla-s-darshan-came-to-death-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald33029569","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठ मां शीतला के दर्शन को आए संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिपीठ मां शीतला के दर्शन को आए संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
कड़ा। शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में दर्शन-पूजन को आए प्रयागराज के एक श्रद्वालु की मौत हो गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रयागराज के मांडा कोतवाली के कूदर गांव निवासी कामता प्रसाद (45) अपने परिवार के साथ शीतला धाम दर्शन के लिए आया था। बुधवार सुबह उसने अपने भतीजे व रिश्तेदारों के साथ कलेश्वर घाट में गंगा स्नान किया। इसके बाद सभी लोग मां शीतला के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कामता के सीने में तेज दर्द होने लगा। दर्द इतना ज्यादा था कि वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आनन-फानन परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस को खबर दी।
सूचना पर धाम में ही मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्राथमिक उपचार किया और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। परिवार के लोग कामता को जिला अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि कामता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। घटना की जानकारी पर एसडीएम सिराथू विनय गुप्ता व इंस्पेक्टर कड़ा चंद्र भूषण मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।