फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sewer construction happening in the game

नाला निर्माण में हो रहा खेल

Sat, 18 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 18 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sewer construction happening in the game
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के अगियौना रोड और रिजवी स्कूल करारी के समीप नाला निर्माण में अंधेरगर्दी हो रही है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं। निर्माण कार्य में जमकर मानक की अनेदखी की जा रही है। आरोप है कि नाला के जगह पर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। सीमेन्ट और रेती के अनुपात में गड़बड़झाला किया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर हरकत में आए ईओ ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद भी  काम कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत करारी में तेरहवें वित्त के तहत अगियौना गांव को जाने वाली सड़क और रिजवी स्कूल के समीप 400 मीटर नाला निर्माण के प्रस्ताव को बोर्ड मंजूरी दी है। कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के ठकेदारों द्वारा नाले की जगह पर नाली का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि रेती और सीमेंट के अनुपात में गड़बड़ी और घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क पटरी पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि नाली की मरम्मत का भी प्रस्ताव पास करा कर नाली निर्माण करके नाला निर्माण के नाम पर खेल किया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। आरोप है कि ईओ की रोक के बाद भी ठेकेदार नाली का निर्माण कराने में जुटे हैं। शुक्रवार को कस्बाइयों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को जांच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed