फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven injured in Kathgaon

काठगांव में सात लोग घायल

Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
Seven injured in Kathgaon
डेमो - फोटो : डेमो
चायल। पिपरी के काठगांव में गुरुवार शाम रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।


बताया जाता है कि काठगांव निवासी सुरेश यादव का गुरुवार शाम रंग लगाने को लेकर पड़ोसी संतलाल से विवाद हो गया। देखते ही देखते इनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान इनके परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में सुरेश, गुड्डू और सुमित आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से संतलाल, संजय, दिलीप व विष्णु देवी आदि घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed