{"_id":"67bcc7d4b7122896ae091712","slug":"seven-injured-in-fight-between-two-parties-case-against-eight-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122390-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो पक्षों के बीच मारपीट में सात जख्मी, आठ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो पक्षों के बीच मारपीट में सात जख्मी, आठ के खिलाफ मुकदमा
Tue, 25 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के चक नगर द्वितीय मोहल्ले में रविवार को मामूली बात पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चले लाठी-डंडे में दोनों तरफ के सात लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चकनगर द्वितीय मोहल्ला निवासी राजेश कुमार व महेंद्र के बीच रविवार को गैस पाइप लाइन बिछाने की बात पर विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। राजेश का आरोप है कि विपक्षी महेंद्र, उसके भाई जितेंद्र, नरेंद्र व बहन ऊषा देवी ने उसके भाई लवलेश, सुरेश और भाभी संगीता को पीटकर जख्मी कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के महेंद्र का आरोप है कि राजेश, उसके भाई लवलेश, भुइरा व भतीजे कल्लू ने उसे तथा उसके भाई नरेंद्र, संजय, बहन ऊषा को पीटा है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --