फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven crore property of four including ganja mafia will be confiscated

गांजा माफिया सहित चार की सात करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 18 Jul 2022 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Seven crore property of four including ganja mafia will be confiscated
गैर प्रांतों से गांजा लाकर तस्करी करने वाले माफिया व गैंग के तीन सदस्यों की सात करोड़ से ज्यादा की चल, अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। महेवाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महेवाघाट रोशनलाल ने बताया कि सरायअकिल कोतवाली के बसुहार निवासी शिवबोध मिश्रा उर्फ शीबू तस्करी गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ कई जनपदों में तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में शिवबोध अपने गैंग के सदस्यों के साथ महेवाघाट कोतवाली इलाके में गांजा की खेप के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शिवबोध के बसुहार स्थित दो घर, प्रयागराज के झलवा में बना एक मकान, कार, स्कूटी जिसकी कुल कीमत छह करोड़ 77 लाख 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस गैंग के सदस्य पिपरी के गौसपुर कटहुला निवासी रवि प्रजापति व तिल्हापुर के सूरजपाल सोनी का 20-20 लाख कीमत का मकान और कोखराज के इचौली निवासी संजय कुमार के घर व बाइक जिसकी कीमत 20 लाख 70 हजार रुपये हैं, जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी कर दौलत जुटाने वाले तस्करों के परिजनों में खलबली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जिलाधिकारी ने प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जल्द ही जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed