{"_id":"59dfc44d4f1c1bda538b70d0","slug":"sevan-people-ingerd","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी रोडवेज, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी रोडवेज, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा(कौशाम्बी)। हाईवे सैनी के अजुहा के समीप बृहस्पतिवार की सुबह लीडर रोड डिपो की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
कानपुर से इलाहाबाद जा रही लीडर रोड डिपो की बस बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे पर अजुहा के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार करीब सात लोग घायल हो गए। घटना देख आस-पास के ढाबो में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। हादसे में बस चालक श्यामजी, रिजवान अहमद, सीता देवी कानपुर, राजाराम बिंदकी समेत करीब सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को लेकर घर चले गए।