{"_id":"5d3361f38ebc3e6cb908923c","slug":"settlement-of-36-cases-in-67-kaushambi-news-ald2499949120","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 में 36 मामलों का किया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 में 36 मामलों का किया गया निस्तारण
विज्ञापन
Settlement of 36 cases in 67
- फोटो : KAUSHAMBI
67 में 36 मामलों का किया गया निस्तारण
भूमि विवाद निस्तारण शिविर शनिवार को सैनी कोतवाली में लगा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भूमि विवाद निस्तारण शिविर शनिवार को सैनी कोतवाली में लगा। इसमें करीब 67 मामले आए। इनमें 36 का मौके पर निस्तारण किया गया।
दोआबा में भूमि संबंधी विवादों की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन डीएम-एसपी के पास इस तरह के दर्जनों मामले पहुंच रहे हैं। जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष तक हो रहे हैं। झगड़ों का निस्तारण करने के साथ ही घटनाओं को रोकने के लिए कौशाम्बी के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप गुप्ता ने पहल की है। अफसर कोतवालियों में भूमि विवाद निस्तारण शिविर लगा रहे हैं।
दो दिन पहले चरवा में यह शिविर लगाया गया था। इसके बाद शनिवार को सैनी कोतवाली में इसका आयोजन किया गया। इसमें आए मामलों का निस्तारण करने के लिए पुलिस व राजस्व की सात संयुक्त टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने 67 में 36 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया। डीएम ने बताया कि अन्य मामलों का निस्तारण भी समय पर करा दिया जाएगा। इसके लिए गठित टीमें तेजी से काम कर रही हैं। वहीं दोआबा की सभी कोतवालियों में शनिवार को समाधान दिवस का भी आयोजन किया गया। करारी में डीएम-एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां करीब 13 मामले आए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। जनपद की किसी भी कोतवाली में 15 से अधिक मामले नहीं आए। कहीं पांच तो कहीं सात का निपटारा किया गया है।