फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sentaclaj distributed gifts to children

सेंटाक्लाज ने बच्चों को बांटे उपहार

Fri, 26 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 26 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sentaclaj distributed gifts to children
मंझनपुर। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक स्कूल हर्रायपुर में क्रिसमसडे के मौके पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेंटाक्लाज ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को उपहार बांटे। खिलौने, टाफियां आदि उपहार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन ने क्रिसमसडे पर प्रकाश डाला। बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी।
विज्ञापन


विद्यालय के चेयरमैन संदीप मौर्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान परिसर में मेला आयोजित किया गया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफी, खिलौने आदि उपहार बांटे। सेंटा क्लाज से उपहार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों ने मेेले में जमकर लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने कहा कि 25 दिसंबर को प्रभु ईशू का जन्म हुआ था। तब से इस दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कालेज के चेयरमैन संदीप मौर्य ने क्रिसमस डे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रभु यीशू ने बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों के रास्ते पर चलने की राह दिखाई थी। इस दौरान बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस मौके पर दीपक सिंह मौर्य, उमाकांत साहू, महरोज फात्मा, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रवी कुशवाहा, अजयवीर सिंह, श्यामबाबू, क्रांतिपाल, मोनी मौर्या, मनीषा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed